DhanbadJharkhandTODAY'S NW TOP NEWS

धनबादः मौसम ने ली करवट, तेज आंधी में मंदिर की छत ढहने से एक की मौत

Dhanbad:  मंगलवार को अचानक दोपहर बाद कोयलांचल धनबाद में मौसम ने करवट ली. आसमान काले बादलों से भर गया और देखते ही देखते बूंदा-बांदी के साथ तेज आंधी-तूफ़ान शुरू हो गया. जिससे लोगों को इस चुभती-जलती गर्मी से राहत तो मिली लेकिन मौत का गम भी मिला. सूचना है कि इस तेज आंधी के दौरान मंदिर की छत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि कई लोग घायल हो गये हैं. मामला महुदा के भाटडीह का है.

इसे भी पढ़ेंः चैंबर ने किया मतदाता जागरुकता वाहनों को रवाना, डीसी ने दिखाई हरी झंडी

मंदिर की छत पर पेड़ गिरने से हुआ हादसा

दरअसल हुआ ये कि जिस वक्त लोग इस सुहाने मौसम का आनंद लेने में मगन थे ठीक उसी वक्त भाटडीह ओपी अंतर्गत एक मंदिर में इस बारिश और तेज आंधी-तूफ़ान से बचने के लिए कुछ लोग शरण लिए हुए थे. तभी अचानक तेज तूफ़ान में मंदिर के किनारे लगा एक विशाल पेड़ टूट कर मंदिर की छत पर गिरा. जिससे मंदिर की छत भरभरा कर नीचे खड़े लोगों पर आ गिरी. जिसमें कई लोग दब गये. देखते ही देखते वहां चीख पुकार मच गयी. स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया. कई लोगों को मलबे से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा. मलबे से तीन बच्चे को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया. लेकिन मलबे में दब कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी है.  जिसका नाम मनोहर कुमार वर्मा बताया जा रहा है और भूली नगर का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ेंः युवाओं के लिए पकौड़ा योजना अमीरों के लिए भगोड़ा योजना भाजपा की देन हैः सिद्धू

Related Articles

Back to top button