NEWS

बिहार में एक आईएएस अधिकारी  का तबादला, दो को अतिरिक्त प्रभार

Patna : बिहार में एक आईएएस अधिकारी  का मंगलवार को तबादला किया गया है तो वही दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है. प्रमंडलीय आयुक्त, मगध प्रमंडल गया को विशेष कार्य पदाधिकारी, बिपार्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी व किशनगंज के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को अगले आदेश तक किशनगंज के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

जबकि किशनगंज के बंदोबस्त पदाधिकारी किशोर कुमार प्रसाद का तबादला किया गया है. किशोर कुमार प्रसाद अगले आदेश तक सामान्य प्रशासन विभाग पटना में संयुक्त सचिव के पद पर बने रहेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है

इसे भी पढ़ें : हाइकोर्ट ने मुख्य सचिव को दिया निर्देश- सीओ स्तर के अधिकारी कोर्ट में शपथपत्र दाखिल न करें

Related Articles

Back to top button