
Dhanbad : धनबाद एसडीएम सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह छापामारी कर अवैध बालू लदे एक हाइवा और छह छह 407 ट्रक को जब्त किया गया. मामले को खनन विभाग और स्थानीय सरायढेला थाना की पुलिस को सौंप दिया गया है. एसडीएम ने खनन निरीक्षक को इस मामले में जांच का आदेश दिया है.
गौरतलब है कि छापामारी के दौरान कई अवैध बालू लदे वाहन भागने में सफल रहे. एसडीएम ने खनन निरीक्षक और स्थानीय थाना को सभी पर कार्रवाई का निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें: राजधानी के दो चर्चित हत्याकांडों में दो साल बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, एसआइटी भी फेल
बालू का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा : एसडीएम
एसडीएम ने पत्रकारों को बताया कि आम लोगों की यह शिकायत आ रही थी कि जिले में ऊंची कीमत पर बालू बेची जा रही है. बगैर चालान के मिलनेवाली बालू की आसमान छूती कीमतों की शिकायत आने पर ही शुक्रवार को यह कार्रवाई की गयी.
उन्होंने कहा कि वैध तरीके से बालू के कारोबार में कोई रोक नहीं है, लेकिन अवैध कारोबार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: खतरनाक ब्रिज पर क्या कर रहे हैं झारखंड के डीजीपी!




