JharkhandRanchi

कभी 12 से कम मंत्रियों के होने को असंवैधानिक बतानेवाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज खुद 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं: भाजपा

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विपक्ष के नेता थे तो वे भारतीय जनता पार्टी के 11 सदस्य मंत्रिमंडल को असंवैधानिक बताते थे. वह यह भी कहते थे कि 11 सदस्यीय मंत्रिमंडल संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं हो सकता है.

उस समय उनके अनुसार पूरे 12 मंत्रियों के मंत्रिमंडल का होना संविधान के अनुसार आवश्यक था. इस मुद्दे को उन्होंने विधानसभा और सार्वजनिक मंचों में कई बार उठाया था.

इसे भी पढ़ें: राजधानी के दो चर्चित हत्याकांडों में दो साल बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, एसआइटी भी फेल

कभी भी 12 मंत्री नहीं रहे हेमंत सरकार में

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल का 2 महीने से ज्यादा समय से नेतृत्व कर रहे हैं. हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित सिर्फ 10 ही रह गयी है. ऐसे भी 11 महीने की उनकी सरकार में भी कभी भी 12 मंत्री नहीं रहे हैं.

उन्होंने कहा कि गुरुवार को मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रति आस्था और निष्ठा की बात कही थी, लेकिन सत्ता में आते ही उनकी संविधान में दिये गये प्रावधानों की परिभाषा बदल गयी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने फिर से साबित किया है की बातों से पलटने में उनका कोई जोड़ नहीं है. विपक्ष में रहते उनकी सोच सत्ता में आते ही पलट जाती है.

इसे भी पढ़ें: अवैध बालू लदे एक हाइवा और छह 407 ट्रक जब्त

Related Articles

Back to top button