Crime NewsJharkhandRamgarh

तिलक समारोह में कॉफी मशीन फटने से एक की मौत

Ramgarh: तिलक समारोह में कॉफी मशीन फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गये. हादसा गुरुवार देर रात रामगढ़ जिले के घाटोटांड़ में हुआ है.

बताया जाता है कि स्थानीय ड्राइवर हाट में तिलक समारोह चल रहा था. इसी दौरान मेहमानों को कॉफी परोसने के लिए लगाये गये कॉफी मशीन के टंकी में ब्लास्ट हो गया जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इलाज के दौरान कॉफी मशीन ऑपरेटर की मौत हो गयी.

तीन बच्चों समेत 4 अन्य घायल हैं जिनमें एक की स्थिति चिंताजनक है.

इसे भी पढ़ें: साइबर क्राइम के आठ आरोपी गिरफ्तार, 26 मोबाइल, 38 सिम कार्ड समेत 55 हजार रुपये कैश बरामद

ऐसे हुई घटना

समारोह में गर्म पेय के लिए कॉफी मशीन लगायी गयी थी. ओवर हीट होने के कारण कॉफी मशीन में अचानक ब्लास्ट हो गया. इसकी चपेट में आकर कॉफी मशीन ऑपरेटर राजू यादव (40) एवं वेटर अजित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये.

वहीं, तिलक समारोह में शामिल तीन बच्चे 14 वर्षीय प्रथम कुमार सिन्हा, 10 वर्षीय आयुष, 7 वर्षीय प्रत्यूष कुमार भी घायल हो गये. हादसे में कॉफी मशीन के धमाके से गैरेज की छत उड़ गयी. छत शीट की बनी थी.

इसे भी पढ़ें: अतिक्रमण हटाने के विरोध में परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास

Related Articles

Back to top button