Jamshedpur

टाटानगर स्टेशन से संदिग्ध अवस्था में एक गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

Jamshedpur : टाटानगर आरपीएफ ने स्टेशन परिसर में संदिग्ध अवस्था में घुमते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है. पूछताछ के दौरान उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया, इस कारण से आरपीएफ ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

जाजपुर ओड़िशा का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार व्यक्ति जाजपुर ओड़िशा का रहने वाला है. उसने अपना नाम शत्रुघ्न प्रधान  बताया है. गिरफ्त में आने पर पुलिस ने उससे जानना चाहा कि वह प्लेटफार्म पर क्या कर रहा है, तब उसने पुलिस को सटीक जवाब नहीं दिया.

प्लेटफार्म नंबर 5 से हुई गिरफ्तारी

आरपीएफ ने ड्यूटी के दौरान ही स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 से शत्रुघ्न को गिरफ्तार किया. प्लेटफार्म पर ड्यूटी के दौरान ही उसे संदिग्ध अवस्था में घुमते हुए देखा गया. पुलिस को आशंका हुई कि वह किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से प्लेफार्म पर घूम रहा होगा. उसके पास से प्लेटफार्म पर प्रवेश करने के लिए टिकट भी नहीं था.

इसे भी पढ़ें- कदमा में घर में बंधे तिरपाल पर गिरा रॉकेट, स्कूटी भी खाक, दीवाली पर अगलगी की आधा दर्जन घटनाएं

 

Related Articles

Back to top button