
Patna : महाराष्ट्र और मधुबनी पुलिस ने मधुबनी जिले के राजनगर थाना अंतर्गत दुर्ग टोल करहिया गांव में संयुक्त रूप से देर रात तक छापेमारी की. इसमें पुलिस ने करीब 8 लाख की बरामदगी के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है हालांकि अभी भी इस लूट कांड का मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है.
इसे भी पढ़ें :जामताड़ा के मुरगाडीह पुल से नीचे गिरी कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
अब तक तीन अपराधी हो चुके हैं गिरफ्तार
आपको बता दें कि इस लूट कांड में शामिल अपराधियों में पहली गिरफ्तारी मुंबई से हुई जबकि दूसरी गिरफ्तारी दिल्ली से और तीसरी गिरफ्तारी राजनगर थाना क्षेत्र से हुई है.
इसे भी पढ़ें :डायन कुप्रथा पीड़ित महिलाओं को एक माह में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश
क्या है पूरा मामला
22 जुलाई 2021 को मुंबई के एक कपड़ा व्यवसाई को पिस्तौल दिखा कर 60 लाख रुपये लूटे गये थे. लूट में शामिल चार अपराधियों में से एक अपराधी को राजनगर से गिरफ्तार किया गया वही दूसरे अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था. वही महाराष्ट्र पुलिस ने मधुबनी एवं अन्य राज्यों की पुलिस के सहयोग की सराहना की है.
इसे भी पढ़ें :भारी बारिश के कारण तेनुघाट डैम के 6 गेट खोले गये, दामोदर नदी उफान पर




