
Ranchi : झारखंड में दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कोयलांचल की लाइफलाईन कही जानेवाले दामोदर नदी उफान पर है. इधर तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ने से डैम के चार और फाटक खोले गये. इससे पूर्व दो फाटक खुले हुए थे.
पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश के वजह से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ जाने के कारण तेनुघाट डैम के 6 फाटक खोले गये. इन 6 फाटकों से प्रति सेकेंड 44 हजार 180 क्यूसेक पानी दामोदर नदी में छोड़ा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :नशे में धुत्त था एडीजे को उडाने वाला आरोपी, जांच रिपोर्ट में खुलासा
डैम के जलस्तर में काफी तीव्रता से वृद्धि
बांध प्रमंडल तेनुघाट के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि 30 जुलाई को डैम के जलस्तर में काफी तीव्रता से वृद्धि हो रही है. इसके कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि 31 जुलाई की सुबह तक यदि जल वृद्धि में कंट्रोल नही हुआ तो डैम का सभी 10 फाटक खोला जा सकता है.
इधर पतरातू डैम के भी दो फाटक को भी देर रात खोला गया है जिससे दामोदर नदी अपने पूरे उफान पर है.
इसे भी पढ़ें : डायन कुप्रथा पीड़ित महिलाओं को एक माह में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश
लोगों को अलर्ट किया
बता दें कि तेनुघाट डैम की 882 फीट पानी स्टोरेज करने की क्षमता है. 882 फिट खतरनाक जोन माना जाता है. इस लिए इसमें 852 फीट तक ही पानी स्टोरेज रखा जाता है. बरसात होने की वजह से सरकार द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार बरसात के समय में पूर्व से डैम से पानी स्टोरेज की क्षमता कम कर के 821 फिट तक रखी जाती है, ताकि किसी प्रकार का खतरा उत्पन नहीं हो. बांध प्रशासन ने दामोदर नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया नदी में ना जाएं सावधान और सतर्क रहें मवेशियों को बांधकर रखें. दामोदर नदी उफान पर है.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री में दो मजदूरों की मौत




