
Ranchi : ग्रामीण विकास सचिव डॉ.मनीष रंजन ने डायन कुप्रथा पीड़ित महिलाओं को एक माह के अंदर सरकारी योजनाओं एवं उनकी हकदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. उन्होंने डायन कुप्रथा के खिलाफ कारगर तरीके से काम करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया है.
राज्य में व्याप्त डायन कुप्रथा के खिलाफ अगले तीन साल में गरिमा परियोजना का कार्य धरातल पर दिखने के लिए अभियान चला कर काम करने को कहा है. उन्होंने स्टेक्होल्डर्स,सरकारी एजेंसी एवं समुदाय आधारित संस्थाओं को इस काम में बढचढ़ कर आगे आने को कहा. उन्होंने डायन कुप्रथा को राज्य से खत्म करने के लिए जेएसएलपीएस को सभी स्टेकहोल्डर्स से इस परियोजना को और अभिनव करने के लिए सुझाव लेने का निर्देश दिया. सचिव ने सभी सिविल सोसाइटी के सदस्यों के साथ नियमित अंतराल पर त्रैमासिक बैठक करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें :नशे में धुत्त था एडीजे को उडाने वाला आरोपी, जांच रिपोर्ट में खुलासा
सामूहिकता से होगा काम : नैंसी
झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की सीइओ नैँसी सहाय ने इस संबंध में कहा कि चयनित प्रखंड आने वाले दिनों में दूसरे प्रखंडों के लिए संसाधन प्रखंड बनेंगे. डायन प्रथा हमें सामूहिकता से खत्म करनी होगी, आप सभी गरिमा परियोजना के दिशा-निर्देशों एवं विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के जिम्मेदारियों पर सुझाव दे सकते हैं.
इसे भी पढ़ें :शताब्दी एक्सप्रेस कैंसिल, इंटरसिटी खड़गपुर तक ही जाएगी
सामाजिक सुरक्षा का लाभ सभी को मिले
ग्रामीण विकास मंत्रालय की प्रतिनिधि सीमा भास्करण ने पहचानी गयीं डायन प्रथा की पीड़िता महिलाओं को मनरेगा एवं सरकार की सामाजिक सुरक्षा के योजनाओं का लाभ तुरंत दिलाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें :मॉनसून: पतरातू डैम का फाटक खोला गया, प्रबंधन ने जारी किया अलर्ट




