Main Slider

15 जून से एक बार फिर से देश भर में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन? जानें सच्चाई

New Delhi: झारखंड समेत पूरे देश में लगभग दो महीने बाद अनलॉक-1 लागू किया गया है. इस दौरान केन्द्र सरकार ने रियायत देने का सिलसिला शुरू किया है. हालांकि अनलॉक 1.0 में कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या दोबारा बढ़ने लगी है.

 

ये भी पढ़ें- ‘KISS’ कर करता था कोरोना का इलाज, खुद तो मरा असलम बाबा, 23 को कर गया संक्रमित

इस बीच एक मैसेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि 15 जून से देश में दोबारा संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा. इस मैसेज के वायरल होने के बाद कई लोग अभी से ही परेशान होने लगे हैं और अपनों से पूछ रहे हैं कि क्या एक बार फिर देश लॉक होने जा रहा है.

क्या है सच्चाई?

 

सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने के बाद प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ( PIB) ने इसकी सच्चाई बताई. पीआईबी ने ट्वीट कर बताया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक फोटो में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय द्वारा ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है. फेक न्यूज फैलाने वाली ऐसी भ्रामक फोटो से सावधान रहें.

 

 

दर्ज हो सकता है मामला दर्ज

 

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोना की वजह से जिंदगी की रफ्तार थम सी गई है. इसी कड़ी में 15 जून से संपूर्ण लॉकडाउन का फर्जी मैसेज वायरल किया जा रहा है. इस तरह का फर्जी मैसेज वायरल करना कानूनन अपराध है और इस मैसेज को वायरल करने और इसे फॉर्वर्ड करने वाले लोगों को पुलिस आरोपी बनाकर साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज कर सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button