
Ranchi : बेरोजगारों को रोजगार देने की दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 15 अगस्त को कई तरह की योजनाओं की शुरूआत कर सकते हैं. इन योजनाओं में नगर विकास विभाग में रोजगार और कल्याण विभाग में स्कॉलरशिप से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं. रोजगार के लिए सीएम सोरेन नगर विकास की प्रस्तावित महत्वाकांक्षी योजना CM श्रमिक योजना को हरी झंडी दे सकते हैं.
प्रस्तावित योजना अकुशल शहरी श्रमिकों के लिए है. यह योजना मनरेगा की तर्ज पर होगी. कल्याण विभाग में पहले से ही एससी, एसटी और ओबीसी, अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप मिल रही है. सूत्रों का दावा है कि स्कॉलरशिप राशि में बढ़ोतरी के साथ सीएम हेमंत नयी योजनाओं को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें –गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की गैंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एक महीने में अमन साव समेत 16 अपराधी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के लिए झारखंड में रोजगार है एक बड़ा मुद्दा
गठबंधन सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के सामने राज्य के युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करना एक बड़ा मुद्दा है. विधानसभा चुनाव के ठीक पहले गठबंधन के सहयोगी दलों की चुनावी घोषणा में रोजगार प्रमुखता से रहा है. हालांकि कोरोना संक्रमण को देख सीएम इस विपत्ति से पार करने को अपनी पहली प्राथमिकता में ऱखे हुए हैं. हालांकि इस बीच प्रवासी मजदूरों के रोजगार के लिए वे हर संभव कोशिश भी करते रहे हैं.
प्रस्तावित योजना पर काम हो चुका है पूरा
लॉकडाउन के दौरान ही सीएम केंद्र की महत्वकांक्षी “मनरेगा योजना” की तर्ज पर मुख्यमंत्री श्रमिक योजना Mukhyamantri SHRAMIK (SHRAMIK – Shahri Rozgar Manjuri For Kamgar) Yojna की परिकल्पना किये थे. इस बाबत उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग को योजना को मूर्त रूप देने का निर्देश दिया था. जानकारी मिली है कि योजना पर काम पूरा हो गया है. सीएम 15 अगस्त को इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करेंगे.
रोजगार नहीं मिलने पर दिया जाएगा बेरोजगारी भत्ता
उक्त योजना पूरी तरह से मनरेगा की तर्ज पर होगी. अर्थात यह एक तरह से रोजगार गारंटी योजना की तरह होगी. शहरों में निवास करनेवाले 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के अकुशल श्रमिकों को 1 वित्तीय वर्ष में 100 दिनों का रोजगार गारंटी मिलेगा.
अगर किसी आवेदक कामगार को आवेदन के पंद्रह दिन के अंदर काम नहीं मिलता है, तो वो बेरोजगारी भत्ता का हकदार होगा.
इसे भी पढ़ें – चांसलर पोर्टल से एडमिशन बन रहा सिरदर्द, एक एप्लीकेशन पूरा होने में लग रहा घंटे भर का समय





I used to be able to find good info from your blog posts.
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
Thanks so much for the blog post.
Thanks so much for the blog post.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.