JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

30 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में 1925 अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम 30 दिसंबर 2025 को अपराह्न 01:30 बजे से मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार विभिन्न विभागों में कुल 1925 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (847), प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (191), प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (249), श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (170), अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो (176), कनीय सचिवालय सहायक (288) तथा प्लानिंग असिस्टेंट (04) के पद शामिल हैं।

इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपायुक्त, रांची द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी। संबंधित विभागों को चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button