
Ranchi: झारखंड में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत राज्य की पंचायतों को ₹274 करोड़ की अनटाइड अनुदान राशि जारी की गई है। यह राशि पंचायतों को स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने में सहायक होगी। इसके माध्यम से स्वच्छता, आंतरिक सड़कों के निर्माण, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के रखरखाव और ग्राम स्तर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। सरकार का उद्देश्य पंचायतों को अधिक आत्मनिर्भर बनाते हुए ग्रामीण विकास को नई गति देना है।




