
Giridih : सूबे के पेयजल एंव स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर सोमवार को गिरिडीह सर्किट हाउस में रुके. डीसी राहुल सिन्हा समेत विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की.
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भाजपा नेताओं पर भड़ास निकालते हुए कहा कि केन्द्र सरकार करीब 11 दिनों से पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि किये हुए है. लेकिन भाजपा के नेता दिल्ली से आने के बाद पेट्रोलियम पदार्थों में वैट कम करने का सुझाव देते हैं.
ऐसे कैसे चलेगा. कहा कि एक भी भाजपा शासित राज्य में वैट कम नहीं हुआ है. तो झारखंड में यह कैसे संभव है. अन्य राज्यों की तुलना में यहां वैट पहले से बेहद कम है. सुझाव देने वाले नेताओं को पहले अपने भाजपा शासित राज्यों में वैट कराना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : टूलकिट केसः दिशा रवि को मिली जमानत
पीएचईडी की प्लानिंग को लेकर मंत्री ने कहा कि उनका विभाग महत्पूर्ण है. लिहाजा, पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के कार्यकाल में जिन योजनाओं के हालात बेहद खराब थे. उनकी समीक्षा कर योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है. मंत्रालय संभालने के साथ ही आठ सालों में यह पहला मौका है. जब एक साल के भीतर विधायकों की अनुशंसा पर ही हर पंचायतों में पांच-पांच चापालन लगाएं गए हैं.
एक सवाल के जवाब में कहा कि रघुवर सरकार के कार्यकाल के बकाए को केन्द्र सरकार अभी काट रही है. लेकिन झारखंड सरकार के बकाए को केन्द्र सरकार देना नहीं चाहती. मौके पर कुमार गौरव, शाहनवाज अख्तर, राकी सिंह, राकेश रंजन, आनंद मिश्रा समेत कई समर्थक मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : कहीं एनकाउंटर न कर दे योगी की पुलिस, इस डर से रांची में छुपा था यूपी का मोस्ट वांटेड




