
Ranchi. खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में आरोपी आईएएस पूजा सिंघल और पति अभिषेक झा की ओर से विदेश जाने के लिए पासपोर्ट रिलीज करने की आग्रह करने वाली याचिका पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की अगली सुनवाई 21 जून को होगी. दरअसल, वे अपनी बेटी का नामांकन के लिए US जाने के लिए पासपोर्ट रिलीज करने की मांग कोर्ट से की है. दोनों ने 8 मई को याचिका दाखिल कर पासपोर्ट रिलीज करने का आग्रह किया था . बता दे की लगभग 28 माह जेल में पूजा सिंघल जेल में रही थी.11 मई 2022 को ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था.गिरफ्तारी से पहले 6 मई को ईडी ने पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और CA सुमन कुमार सिंह के कई ठिकाने पर छापेमारी की थी .उस छापेमारी में सुमन कुमार सिंह के ठिकाने 19.31 करोड़ ईडी ने जपत की थी. मामले में पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा, CA सुमन कुमार सिंह, खूंटी जिला परिषद के कनीय अभियंता रामविनोद सिंहा,सहायक अभियंता राजेंद्र जैन,कार्यपालक अभियंता जय किशोर चौधरी,और शशि प्रकाश के ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी.




