JharkhandLead NewsRanchi

बकरी बीमा, बीज वितरण एवं सिंचाई योजना में पारदर्शिता लायें अधिकारीः आलमगीर आलम

पलाश के नये उत्पादों की लांचिंग

Ranchi : ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी के द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. ग्रामीण विकास सचिव डॉ मनीष रंजन एवं जेएसएलपीएस की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नैन्सी सहाय ने ग्रामीण विकास मंत्री को राज्य में जेएसएलपीएस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया.

इस अवसर पर धुर्वा, एफएफपी बिल्डिंग स्थित ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में आलमगीर आलम ने पलाश ब्राण्ड के 5 नये उत्पादों को लांच भी किया. मौके पर श्री आलम ने कहा कि राज्य में जेएसएलपीएस के द्वारा अच्छा काम किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :बोकारो और हजारीबाग से मिले ब्लैक फंगस के एक-एक सस्पेक्टेड केस

गांव को प्राथमिकता पर विकास की दौड़ में आगे लाने के लिए और बेहतर काम करने की जरूरत है. जेएसएलपीएस अपने कार्यों से विकास की छाप छोड़ने का कार्य करे ताकि ग्रामीणों का भरोसा और बढ़े.

उन्होंने सिंचाई परियोजना के कार्यों में और तेजी लाकर ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने बकरी बीमा, बीज वितरण एवं सिंचाई योजना में पारदर्शिता पर कार्य करने का निर्देश दिया.

श्री आलम ने ग्रामीण परिवारों की आजीविका सशक्तीकरण पर कार्यों में तेजी लाने एवं प्रभावी तरीके से सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें :प. बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगानेवाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

पलाश के उत्पादों को ग्रामीण बाजार से जोड़ें

श्री आलम ने पलाश के नये उत्पादों की लांचिंग एवं जेएसएलपीएस के समीक्षा के क्रम में पलाश ब्राण्ड को ज्यादा से ज्यादा बड़े बाजार से जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने पलाश के उत्पादों को सखी मंडल की दीदियों की राशन दुकानों के जरिए भी बिक्री करने पर कार्य करने की सलाह दी.

राज्य के सभी जिलों में पलाश स्टोर के खुलने की सराहना करते हुए उन्होंने सभी प्रखण्डों के लिए भी पलाश स्टोर की योजना पर कार्य करने का निर्देश दिया. ग्रामीण विकास मंत्री ने पलाश ब्राण्ड के 5 उत्पाद काले गेहूं का आटा, ब्राउन राइस, अरहर दाल, हैंड वॉश एवं पलाश वॉशिंग पाउडर को बिक्री के लिए लांच किया.

इसे भी पढ़ें :Team India को मैच से पहले इस कोच ने दी थी Sex की सलाह, किया चौंकाने वाला खुलासा

सामुदायिक संस्थाओं में डिजिटल पेमेन्ट को मिलेगा बढ़ावाः डॉ मनीष रंजन

ग्रामीण विकास सचिव डॉ. मनीष रंजन ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं के जरिए ग्रामीण आजीविका के बदलाव के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.

जेएसएलपीएसके जरिए हर क्षेत्र में दीदियों को सशक्त आजीविका-वनोपज, खेती, पशुपालन, कौशल विकास, उद्यमिता के क्षेत्र में मिल रहा है.

डिजिटल पेमेन्ट को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है

ग्रामीण विकास सचिव ने बताया कि सखी मंडल आज विभिन्न योजनाओं को सुदूर गांव के आखिरी परिवार तक पहुंचाने की कड़ी बन चुका है. इन संस्थाओं को और सशक्त बनाने के लिए डिजिटल पेमेन्ट को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके.

समीक्षा बैठक के दौरान जेएसएलपीएस की मुख्य कार्यपालक अधिकारी नैन्सी सहाय ने जेएसएलपीस द्वारा संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत प्रगति की जानकारी दी एवं इस वित्तीय वर्ष की योजनाओं से अवगत कराया.

इसे भी पढ़ें : हो जायें सावधानः रिम्स में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, आइसीयू में सात मरीज

Related Articles

Back to top button