
Bahragoda : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर हरी मंडप परिसर में सोमवार को आयोजित एक समारोह के दौरान बबलू दास एवं सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न पार्टियों के सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने आजसू का दामन थामा. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद बहरागोड़ा प्रखंड के विधानसभा प्रभारी फनी भूषण महतो ने सभी को फूल-माला पहनाकर आजसू में सदस्यता ग्रहण कराई.
नए सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा में पिछले 12 सालों से झामुमो के विधायक रहने के बावजूद क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है. झामुमो को मात देने के लिए आजसू पार्टी ही संघर्ष करने वाली पार्टी है. आजसू आंदोलन का उपज है. इस क्षेत्र में आजसू पार्टी का ही विधायक होना चाहिए. मौके पर फणीभूषण महतो ने कहा की इस क्षेत्र के आम समस्याओं के समाधान को लेकर आजसू पार्टी कृत संकल्पित है. झामुमो की सरकार एवं क्षेत्र के सत्तासीन विधायक द्वारा विकास की कोई कार्य नहीं किया जा रहा, लूट-खसोट जारी है. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के नेतृत्व में विकास की बयार बहेगी, गांव की सरकार बनेगी. मौके पर बहरागोड़ा प्रखंड अध्यक्ष अशोक बारीक, पलाश बारीक, हाड़ीबंधु बारीक, भोला बारीक, नीलेश महतो, बाबू गोराई, श्रवण सिंह सरदार आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल




