JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस आज, उत्कृष्ट विधायक के तौर पर सम्मानित होंगे रामचन्द्र चन्द्रवंशी

Ranchi: आज झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस है. राज्यपाल रमेश बैस स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशिष्ट अतिथि के तौर पर समारोह में उपस्थित रहेंगे. विधानसभा भवन में 11 बजे से समारोह शुरू होगा. भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को इस वर्ष का उत्कृष्ट विधयक चुना गया है. राज्यपाल इस वर्ष के लिए चयनित उत्कृष्ट विधायक को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मनित करेंगे.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: रांची में मिले चार संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 62

उत्कृष्ट विधायक को शॉल, प्रशस्ति पत्र और 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा विधानसभा के 5 कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कर्मी का पुरस्कार दिया जायेग. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस वर्ष के लिए चयनित उत्कृष्ट कर्मी संयुक्त सचिव रामनिवास दास, अवर सचिव निलेश रंजन, प्रशाखा पदाधिकारी रोशन किडो, सुभाष कुमार और अनुसेवक उमेश कुमार गुप्ता को कपिलेश्वर प्रसाद उत्कृष्ट कर्मी पुरस्कार से सम्मानित करेंगे.

 

इसके साथ ही कोरोना के नियंत्रण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन जिलों को सम्मानित किया जाएगा. इन जिलों पहले स्थान पर पूर्वी सिंहभूम दूसरे पर रामगढ़ व तीसरे स्थान पर राजधानी रांची. तीनों जिलों के उपायुक्त सम्मान चिह्न ग्रहण करेंगे. इसके साथ ही 55 शिक्षक व खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी सम्मानित किये जाएंगे.

Related Articles

Back to top button