
Jamshedpur : परसूडीह थाना क्षेत्र के खकरीपाड़ा क्षेत्र में मारपीट करके जमीन पर जबरन कब्जा करने का एक मामला थाने में दर्ज कराया गया है. मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के बाद परसूडीह पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है.
घोड़ाबांधा और परसूडीह के हैं आरोपी
घटना के संबंध में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के एग्रिको की रहने वाली सरोज देवी ने घोड़ाबांधा सिटी मार्केट के रहने वाले अशोक महतो, अजीत महतो और परसूडीह के छोटा गोविंदपुर बस्ती के रहने वाले अशोक दास के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
11 जनवरी का है मामला
मामले में सरोज देवी ने कहा है कि 11 जनवरी की दोपहर को वह अपनी जमीन पर गयी हुई थी. वहां पर पहले से ही आरोपी मौजूद थे. सभी ने उनके साथ पहले तो गाली-ग्लौज की. इसके बाद धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की और जमीन पर कब्जा जमा लिया. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा.
इसे भी पढ़ें- बेतरतीब टेंपो पार्क करने पर ट्रैफिक पुलिस ने लगाया जुर्माना, भगदड़




