
Patna : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में फूलन देवी प्रकरण को लेकर नाराज चल रहे बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सह विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी को लेकर भाजपा ने अपनी राय स्पष्ट कर दी है.
भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने औरंगाबाद आये पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में एनडीए के घटक चारो दल पूरी तरह एकजुट हैं. उत्तर प्रदेश में मुकेश सहनी के साथ हुए मामले से बिहार में गठबंधन की सेहत पर कोई फर्क नही पड़ता है.
साहनी आज भी मजबूती के साथ गठबंधन में हैं. हमारा गठबंधन पूरी तरह एकजुट है. रही बात उतर प्रदेश से सहनी को बाहर करने की तो वहां की सरकार ने किसी भी दूसरे प्रदेश के नेता को नहीं आने देने का कोई निर्णय नहीं लिया है.
सहनी को वापस भेजने का मामला विशुद्ध रूप से उतर प्रदेश सरकार का मामला है. इससे बिहार सरकार को कोई मतलब नहीं है. सहनी जी हमारे मंत्रीमंडलीय सहयोगी हैं.




