Ranchi

Ranchi: सीएमपीडीआई में सीटू का 53वां स्थापना दिवस मनाया गया

Ranchi: सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची में एनसीओईए (सीटू) का 53वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर एनसीओईए के अध्यक्ष कॉमरेड डी.डी. रामानंदन के द्वारा सीएमपीडीआई परिसर में यूनियन झंडा फहरा कर किया. आज का कार्यक्रम सीसीएल एवं सीएमपीडीआई के कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया. इस मौके पर रामानंदन ने सीटू की स्थापना के कारणों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर सीटू के महामंत्री कॉमरेड आर.पी. सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किया. स्थापना दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में कॉ.समीर विश्वास, राजेश सिन्हा, आदित्य कुमार, प्रलय भट्टाचार्जी, दीपांकर कुंवर, भूपेन्द्र सिंह, रोहित सिंह, रितु नुनिया, सोनिया दास, बनार्ली बानिक, जोबा राय, विनोद सिंह, सुभाशीष बनर्जी के अलावा यूनियन के अन्य कॉमरेड उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: मंडल रेलवे अस्पताल हटिया के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर डॉक्टरों की सेवाएं लेगा रेलवे

Related Articles

Back to top button