
Ranchi : झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब केंद्र सरकार की तरफ से गठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से होगा दाखिला. राज्य सरकार की ओर से अब औपचारिक अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया पूरी होनी है. राज्य मंत्रिमंडल ने एनटीए से परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. राज्य के राजकीय इंजीनियरिंग और 14 निजी अभियंत्रण कॉलेजों में 2019-20 सत्र का दाखिला एनटीए की तरफ से ली जा रही परीक्षा जेईई मेंस और जेईई-एडवांस के तहत लिया जायेगा. राज्य में इंजीनियरिंग के 6870 सीटें हैं.
इसे भी पढ़ें :हजारीबागः सुरक्षाबलों और टीपीसी में मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर
बीआइटी सिंदरी, राजकीय अभियंत्रण कॉलेज दुमका, चाईबासा और रामगढ़ में भी जेईई मेंस की रैंकिंग होगी प्रभावी
राज्य के प्रमुख सरकारी कॉलेज बीआइटी सिंदरी, राजकीय अभियंत्रण कॉलेज दुमका, चाईबासा और रामगढ़ में दाखिला जेईई मेंस की रैंकिंग के आधार पर लिया जायेगा. इसके अलावा राज्य में 14 निजी अभियंत्रण कॉलेज भी हैं. इनमें गुरुगोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी, रामचंद्र चंद्रवंशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी पलामू, डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी पलामू, निलय एजुकेशनल ट्रस्ट रांची, रामगोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी कोडरमा, आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी रांची, मेरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट जमशेदपुर, केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आरवीएस कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी जमशेदपुर और सीआइटी रांची शामिल हैं. इन कॉलेजों के सभी प्रमुख ट्रेडों में अब दाखिला जेईई मेंस के आधार पर होगा.
इसे भी पढ़ें :रांचीः साधना न्यूज के दफ्तर में दो सगे भाइयों की लाश मिलने से सनसनी
कहां कितनी है सीटें
- बीआइटी सिंदरी 725
- यूसेट हजारीबाग 252
- राजकीय अभियंत्रण कॉलेज दुमका 315
- राजकीय अभियंत्रण कॉलेज चाईबासा 315
- राजकीय अभियंत्रण कॉलेज, रामगढ़ 315
- डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी 252
- निलय एजुकेशनल ट्रस्ट रांची 378
- रामचंद्र चंद्रवंशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी 442
- सीआइटी रांची 756
- आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी रांची 504
- मेरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट 160
- केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग 441
- आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी 630
इसे भी पढ़ें : धौनी के सिमलिया स्थित फार्म हाउस पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी, हंसी…




