JharkhandJharkhand StoryMain SliderNEWSRanchi

सिदो- कान्हू पार्क में अब मॉर्निंग वॉक के साथ नि:शुल्क योग प्रशिक्षण का भी मौका, जानें शर्तों को

Ranchi: राजधानी के फेमस सिदो- कान्हू पार्क में मॉर्निंग वॉक का आनंद लोग लेते रहे हैं. अब नि:शुल्क योग प्रशिक्षण का भी मौका 13 नवंबर से मिलेगा. इस संबंध में झारपार्कस, रांची (वन विभाग, झारखंड) के सीइओ के स्तर से सूचना दी गई है.

इसके मुताबिक झारपार्कस अंतर्गत इस पार्क में नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने तथा प्रकृति के साथ समन्वय स्थापित कर जीवन की पद्धति के विकास के लिए नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर 13 नवंबर से शुरू होगा। इसका समय हर दिन सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक रहेगा. मंगलवार को पार्क में साप्ताहिक बंदी में यह नहीं होगा. योग के लिए प्रशिक्षक की व्यवस्था झारपार्कस प्रबंधन के स्तर से की गई है.

झारपार्कस प्रबंधन ने यह भी कहा है कि फिलहाल योग प्रशिक्षण का समय एक माह (13 दिसम्बर तक) के लिए ही तय किया गया है. अभी जो लोग योग सीखने को सुबह में पार्क आएंगे, उन्हें अपने साथ दरी, मैट या चादर वगैरह स्वयं लाना होगा. सुबह में पार्क घुमने आने वाले लोगों को योग सीखने को पार्क में उपलब्ध रजिस्टर में अपना पंजीकरण भी कराना होगा.

Related Articles

Back to top button