
Ranchi : राज्य के डीजीपी एमवी राव ने सीआइडी के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया है. नेवी ब्लू रंग के इस जैकेट को सीआइडी कर्मी पहन कर अनुसंधान करेंगे. जैकेट के आगे झारखंड पुलिस का लोगो होगा, जबकि पीछे के भाग में झारखंड सीआइडी लिखा होगा. मंगलवार को हुए प्रेस कांफ्रेंस में डीजीपी एमवी राव ने कहा कि इससे इन कर्मियों को पहचान मिलेगी और दूसरे पदाधिकारियों को भी पहचाने में आसानी होगी.
इसे भी पढ़ें: इस वजह से विलकिंसन टैंक को कहा जाने लगा था ‘भुतहा तालाब’
नयी पहचान मिलेगी
अभी तक सीआइडी की टीम के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं था. जबकि कई दूसरे राज्यों में सीआइडी के लिए ड्रेस कोड लागू है. बताया जा रहा है कि अनुसंधान के वक़्त सीआइडी को बाहरी लोगों को बार-बार बताना पड़ता था, जिससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती थीं. लेकिन अब एक नयी पहचान मिलेगी और दूसरे भी आसानी से समझ सकेंगे.
इसे भी पढ़ें: Corona Update : देश में संक्रमण के नये मामलों में आयी गिरावट, चार महीने बाद एक दिन में संक्रमण का आंकड़ा 30 हजार से नीचे रहा




