GiridihJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

युवाओं और महिलाओं का मोदी सरकार पर भरोसा कायम, आईवाश कर रही है हेमंत सरकार: अमर बाउरी 

Ranchi: चार राज्यों के चुनाव परिणाम के बीच तीन राज्यों में खिलते कमल से रविवार को गिरिडीह भाजपा का उत्साह भी देखने को मिला. इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने राज्य प्रतिपक्ष के नेता और भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी भी गिरिडीह पहुंचे.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में साइबर पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, न्यूड वीडियो कॉल कर युवाओं को बनाते थे अपना शिकार

इस दौरान न्यूज विंग ने उनसे बातचीत की. बातचीत के क्रम में अमर बाउरी ने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव ने मोदी सरकार के मैजिक को देश की जनता ने सर आंखों पर लिया और ये भी स्पष्ट कर दिया कि अब देश मोदी सरकार के स्वागत के लिए बाएं फैलाए खड़ी है क्योंकि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के झूठे वादे और दावों को जनता जान चुकी है. ऐसे में 2024 का चुनाव देश की जनता ने मोदी सरकार के नाम कर दिया है. महिलाएं और युवाओं ने मोदी सरकार के प्रति अपना भरोसा बनाए रखा.

बातचीत के क्रम में अमर बाउरी ने हेमंत सरकार के आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पर जमकर निशाना साधा और कहा की आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आने वाले हर आवेदन रद्दी के बोरे में नालियों में फेंके जा रहे है। राज्य को लूटने वाले हेमंत सरकार को अब समझ आ चुका है उनका क्या हश्र होने वाला है ऐसे में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम हेमंत सरकार का राज्य की जनता को बहलाने का सिर्फ एक आईवाश है इसे अधिक कुछ नहीं। क्योंकि जो आवेदन आते है वो जब नालियों में फेंके जाते है तो जनता की परेशानियों का क्या समाधान होना है।

Related Articles

Back to top button