ChaibasaJamshedpurJharkhand

चाईबासा: नए डीआईजी व एसपी से मिले आदिवासी हो समाज व मानकी-मुंडा संघ के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल

Chaibasa : आदिवासी हो समाज महासभा एवं मानकी-मुंडा संघ का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल कोल्हान प्रमंडल के नए डीआईजी अजय लिंडा एवं पश्चिमी सिंहभूम के नए एसपी आशुतोष शेखर से मिले. सुफलसाई स्थित डीआईजी कार्यालय में दोनों नए पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपने समाज एवं मानकी-मुंडा संघ की ओर से पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया. नए डीआईजी की उपस्थिति में महासभा, मानकी-मुंडा संघ एवं नए एसपी के बीच भी परिचय हुआ. डीआईजी लिंडा ने नए एसपी को सामाजिक टीम की ओर से चल रहे जागरूकता अभियान कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी.

सामाजिक टीम का बड़ा नेटवर्क के रूप में हमेशा सहयोग मिलते रहने की अतिरिक्त जानकारी भी दी तथा समाज में शांति- व्यवस्था एवं विकास के लिए साथ चलने पर चर्चा किए. महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने हमेशा सामाजिक साथ देने की इच्छा जाहिर की तथा नए एसपी से नई ऊर्जा के साथ समाज में शांति-व्यवस्था कायम रखने तथा समाज को प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया. इस अवसर पर मानकी मुंडा संघ केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुआ, महासभा महासचिव यदुनाथ तियू, संयुक्त सचिव रवि बिरुली, युवा महासभा महासचिव गब्बर  सिंह हेम्ब्रम,युवा महासभा सीकेपी अनुमंडल अध्यक्ष मदन बोदरा,सेवानिवृत संगठन उपाध्यक्ष बागुन बोदरा, सचिव बलभद्र मेलगंडी,युवा महासभा प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर सिधू मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- पटना में कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश, आरोपी युवक गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button