Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

शहर के सात स्कूलों में बना कोविड टेस्ट सेंटर, शिक्षक-स्टूडेंट्स को सता रहा संक्रमण का डर

Ranchi : शहर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. न केवल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. बल्कि मौत के आंकड़े में भी हर दिन इजाफा ही हो रहा है. इस बीच अधिक से अधिक लोगों की जांच हो इसके लिए प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में कैंप की शुरुआत की गयी है. शहर के सात ऐसे स्कूल हैं जहां कोविड टेस्ट सेंटर शुरू किये गए हैं. स्कूलों में शुरू किये गए कोविड टेस्ट सेंटर की वजह से वहां के शिक्षक और स्टूडेंट्स दोनों को संक्रमण का खतरा लग रहा है.

स्कूल आ रहे बोर्ड स्टूडेंट्स

स्कूलों में कक्षा आठवीं, नौवीं व 11वीं के क्लासेस तो बंद कर दी गयी है. पर 10 वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स और शिक्षक स्कूल पहुंच रहे हैं. बताते चलें कि जिला स्कूल, सेठ सीताराम स्कूल, गौरीदत्त मंडेलिया स्कूल, एसएस प्लस टू विद्यालय में करीब 50 शिक्षक व स्टूडेंट्स कोरोना पोजिटिव निकल चुके हैं. जिला प्रशासन की ओर से शहर के सात स्कूलों में कोरोना टेस्ट सेंटर बना दिया है. टेस्ट स्कूल कैंपस में ही हो रहा है. कोरोना के लक्षण वाले मरीज ही टेस्ट कराने पहुंच रहे हैं. ऐसे में शिक्षक व छात्र दोनों सहमे हुए हैं. लोगों की भीड़ होने की वजह से संक्रमण का डर बना रहता है.

कल खुलेगा जिला स्कूल

जिला स्कूल प्रबंधन ने कैंप को देखते हुए 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक स्कूल बंद कर दिया था. लेकिन अब कल से एक बार फिर स्कूल खुलने पर संक्रमण का खतरा बना रहेगा. आज गौरीदत्त मंडेलिया स्कूल में शिक्षक पहुंचे हैं. छात्रों की संख्या हालांकि कम है. पर संक्रमण का डर स्टूडेंट्स को है.

इन स्कूलों को बनाया है कोरोना टेस्ट सेंटर :

गौरीदत्त मंडेलिया स्कूल, रातू रोड
हिंदी बालक मिडिल स्कूल पहाड़ी टोला
राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सीसीएल कालोनी कांके
राजकीयककृत मध्य विद्यालय करमटोली
सेठ सीताराम विजयवर्गीय उच्च विद्यालय डोरंडा
राजकीयकृत मवि जगन्नाथपुर
जिला स्कूल रांची

इसे भी पढ़ेःधनबाद : पुलिस ने छापेमारी कर 4 ट्रेक्टर अवैध कोयला किया जब्त

Related Articles

Back to top button