
Dhanbad : अवैध कोयला कारोबारियों पर पुलिस लगातार सख्त है. कतरास थाना क्षेत्र के मालकेरा लालधौड़ा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कोयला कारोबार को लेकर छापेमारी की.
कतरास थाना प्रभारी रास बिहारी लाल के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. छापेमारी में चार ट्रैक्टर अवैध कोयला बरामद किया गया.
थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार चल रहा है. चैतूडीह कोलियरी से कोयला निकाल कर एक जगह जमा किया जाता है.
जिसके बाद कोयले को साइकिल और मोटरसाइकिल से भुट्टो में पहुंचाया जाता है. जिसके बाद यह कार्रवाई किया की गयी. बीसीसीएल के अधिकारियों द्वारा अवैध माइनिंग को रोकने में मदद नहीं किया जाता है. अवैध माइनिंग को लेकर बीसीसीएल अधिकारी गंभीर नहीं है.




