BiharLead News

बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं, CM नीतीश ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर दिये कई बड़े आदेश

Patna : बिहार में लगातार बढ़ रहे जमीनी विवाद पर रोकथाम लगाने के लिए सीएम नीतीश ने कई कड़े आदेश दिये. उन्होंने कहा कि महीने में एक बार नियमित रूप से DM और SP, 15 दिनों में एक बार SDO और SDPO, वहीं सप्ताह में एक दिन CO और SHO को बैठक करनी होगी. अगर ऐसा करने में कोई भी लापरवाही की गयी तो उनके ऊपर भी कारवाई होगी.

दरअसल राज्य में लॉ एंड ऑर्डर का हाल जानने के लिए शुक्रवार को सीएम नीतीश ने हाई लेवल बैठक की. जहां इस बैठक में महिला सुरक्षा से लेकर शराब तस्करी तक तमाम मुद्दों पर सीएम नीतीश ने संज्ञान लिया.

उन्होंने ये निर्देश दिया कि अपराध अनुसंधान कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो. इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती अनिवार्य कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें :झारखंड: शराब के थोक कारोबार में प्राइवेट पार्टीज को एंट्री

तो वहीं CM नीतीश ने ये भी कहा कि सभी थानों में महिला पुलिस पदाधिकारी और महिला पुलिस की पदस्थापना निश्चित रूप से हो.

उन्होंने बताया कि ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे महिलाओं को थाने आने में कोई परेशानी नहीं होगी, साथ ही उनकी शिकायतों का समाधान भी ढंग से हो सकेगा.

साथ ही CM ने साफ-साफ कहा कि अगर कोई भी आला अधिकारी अपने काम में लेपरवाही बरतेंगे और अपने क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध को नियंत्रण में नहीं कर सकेंगे तो उनके ऊपर भी सख्त कारवाई की जायेगी.

इसके अलावा बैठक में CM नीतीश ने निर्देश देते हुए कहा कि शनिवार को चौकीदार परेड हो, ताकि वे गांव से जुड़ी समस्याओं की जानकारी थाने को दे सकें. CM ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्पीडी ट्रायल में तेजी लाकर सजा की दर बढ़ायी जाये.

इसे भी पढ़ें :RU: विभिन्न कोर्स के फाइनल सेमेस्टर में डेढ़ लाख से अधिक स्टूडेंट्स, ऑफलाइन ही ली जायेगी परीक्षा

शुक्रवार को इस बैठक में DGP SK सिंघल ने विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिए किये जा रहे कामों का अपडेट सीएम नीतीश को दिया.

तो वहीं ADG पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने पिछली बैठकों में दिये गये निर्देशों के अनुपालन से संबंधित एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया. ADG विशेष शाखा JS गंगवार ने विशेष शाखा के अंतर्गत किये जा रहे कामों के संबंध में जानकारी दी है.

इसे भी पढ़ें :डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक बनानेवाला खा रहा है दर-दर की ठोकरें, पत्नी ने भी छोड़ा साथ!

Related Articles

Back to top button