
Koderma : जिले में लगातार आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं. बदडीहा की एक महिला ने तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोडरमा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
आवेदन में महिला ने कहा है कि वह कोडरमा बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान कोडरमा टाउन रेलवे स्टेशन के समक्ष रिफाइन मियां, रब्बानी व अयूब अंसारी ने उसे पकड़ लिया और जंगल की तरफ ले गये. तीनों ने जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
इसे भी पढ़ें :झारखंड: शराब के थोक कारोबार में प्राइवेट पार्टीज को एंट्री
घटना को लेकर कोडरमा थाना में धारा 376 बी के तहत कांड संख्या 96/21 दर्ज करते हुये पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है. वहीं कोडरमा पुलिस ने शुक्रवार को रिफाइन मियां और अयूब अंसारी को गिरफ्तार किया है.
एसआई सुनील कुमार के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आने के उपरांत, पीड़ित महिला की मेडिकल जांच करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें :RU: विभिन्न कोर्स के फाइनल सेमेस्टर में डेढ़ लाख से अधिक स्टूडेंट्स, ऑफलाइन ही ली जायेगी परीक्षा




