
Ranchi : स्थापना दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा. मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगिर आलम शामिल होंगे. राज्य के 22वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर झारखंड सरकार ने स्थापना दिवस के प्रभारी मंत्रियों की सूची तैयार कर ली है. हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों को यह जिम्मेवारी दी गयी है. वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव को लोहरदगा, कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन को सरायकेला-खरसावां जिले का प्रभारी बनाया गया है. जबकि, महिला और बाल विकास विभाग की मंत्री जोबा मांझी को पश्चिमी सिंहभूम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को रामगढ़, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को पूर्वी सिंहभूम, पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर को गढ़वा का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा खेलकूद और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को देवघर, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को बोकारो का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. अन्य जिलों में संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि होंगे.
इसे भी पढ़ें: स्थानीयता के लिए 1932 का खतियान आधार मानक नहीं, 2024 का चुनाव महागठबंधन को पड़ सकता है भारीः सूर्य सिंह बेसरा




