BiharCrime News

पति ने ससुराल में आकर पत्नी की हत्या की और खुद भी फंदे से झूल गया

Munger : जिले के धरहरा में एक पति ने ससुराल में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और खुद भी फंदे से झूल गया है. परिजनों की मानें तो दोनों के बीच गुरुवार रात को लड़ाई हुई थी.

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह जब कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला तो दरवाजा खटखटाया. हालांकि अंदर से कोई आवाज नहीं आयी तो परिजनों ने खिड़की से देखा तो एक का शव फंदे से झूल रहा था. वही पत्नी के गले में मफलर लगा था. वह भी बेड पर पड़ी थी. इसके बाद दरवाजा तोड़कर परिजन घर में घुसे. अंदर गए तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में IPS के दर्जनों पद खाली, प्रमोशन के इंतजार में कट रहे कईयों के दिन

10 महीने पहले ही हुई थी शादी

गौरतलब है कि 10 महीने पहले मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र के मनोज यादव की बेटी शिवानी कुमारी की शादी गोड्डा जिले के पत्थरगामा गांव के मनोरंजन पंजियार के पुत्र गंगा पंजियारा से हुई थी. शादी के बाद दोनों अपने अपने परिवार में बराबर आ जा रहे थे. गुरुवार शाम गोड्डा से गंगा अपने ससुराल आया था.

इसे भी पढ़ें : नालंदा में बेखौफ चोरों ने आभूषण दुकान को बनाया निशाना , 25 लाख रुपये के जेवरात उड़ाये

ये बताया सास ने

शिवानी की मां निर्मला देवी ने बताया, ‘मेरे पति मनोज यादव और मेरा बड़ा बेटा दिल्ली में काम करते हैं. घर में मेरे अलावा मेरा छोटा बेटा और बेटी शिवानी ही थी. शाम में दामाद घर आया था. बेटी भी यहीं थी. सरस्वती पूजा में उसे ले जाने के लिए वह आया था. खाना खाने के बाद दोनों में विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों कमरे में सोने चले गए तो हम लोग भी सो गए. सुबह जब काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा. दामाद पंखे से झूल रहा था और बेटी बिस्तर पर पड़ी हुई थी.

इसे भी पढ़ें : दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं बल्कि यथार्थ जीवन में प्रवेश का मार्ग है : रमेश बैस

Related Articles

Back to top button