
Jamshedpur: लिटिल फ्लावर स्कूल टेल्को का वार्षिक पुरस्कार वितरण 10 अगस्त बुधवार को स्कूल प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया. समारोह में दसवीं और बारहवीं बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर रणविजय सिंह मौजूद थे. कुमाऊं रेजीमेंट के ब्रिगेडियर रणविजय सिंह को 1982 में भारतीय सेना में कमीशन दिया गया था और उन्होंने भारत के राष्ट्रपति और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के साथ काम किया है. आईसीएसई में 98.8 फीसदी स्कोर लानेवाली सृष्टि बोस, आईएससी साइंस में 98.75 फीसदी अंक लानेवाली स्तुति दास और आईएससी कॉमर्स में 99.5 फीसदी अंक लानेवाले दिव्यांश मिश्रा को सम्मानित किया गया. दिव्यांश मिश्रा को देश में दूसरे स्थान पर रहने के लिए नकद 25 हजार और तीसरे स्थान पर रहनेवाले आर्को मुखोपाध्याय को 20 हजार का नकद पुरस्कार मिला. मौके पर टॉपरों के पैरेन्ट्स और शिक्षक भी मौजूद थे.




