
Jamshedpur: टाटा स्टील ने ऑफिस एसोसिएट ब्रिज कोर्स में दाखिला के लिए टाटा स्टील (ट्यूब भी) के स्थायी कर्मियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया है. तीन माह के इस कोर्स के लिए वैसे कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं, जो ऑफिस एसोसिएट्स के नीचे के ग्रेड में आते हैं. एसएनटीआई में चलनेवाला यह नन रेजिडेन्शियल प्रोग्राम शाम सवा छह बजे से रात नौ बजे तक चलेगा. इस सर्टिफिकेस कोर्स में दाखिला के लिए आवेदक को इंग्लिश के साथ मैट्रिक पास होना और दस साल ऑफिस में काम करना जरूरी है. दाखिला लेने वाले आवेदकों की न्यूनतम उपस्थिति 75 फीसदी से कम नहीं होनी चाहिए. साथ ही कोर्स पूरा होने पर कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी है. सलफता पूर्वक कोर्स पूरा करने वाले उम्मीदवारों को वी-4 से वी-8 में नियुक्त के लिए पात्र होंगे. जब इसकी नियुक्ति होगी, तब वे आवेदन कर सकते हैं. कोर्स पूरा करने पर आवेदकों को किसी भी तरह का कोई मोनेटरी फायदा नहीं होगा. आवेदक 19 अगस्त के पहले आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Chaibasa: छात्रसंघ का बड़ा आरोप, कहा- चाईबासा महिला कॉलेज की कुछ शिक्षिकाएं शैक्षणिक माहौल को कर रही हैं खराब




