Business

5G स्मार्टफोन! आ गया अब तक का सबसे सस्ता मोबाइल, कीमत जान खुशी से झूम उठेंगे आप

Realme ने Narzo 30 5G के (4 जीबी रैम वेरिएंट) को ग्राहकों के लिए पेश किया

Ranchi : हैंडसेट निर्माता कंपनी Realme अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए एक के बाद एक दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन लेकर आ रही है. कंपनी ने हाल ही में Realme Narzo 30 5G स्मार्टफोन को पेश किया था. अब कंपनी ने Narzo 30 5G के (4 जीबी रैम वेरिएंट) को ग्राहकों के लिए पेश कर दिया है. यह खबर 24 अगस्त से शुरू हो रहे रियलमी फैन फेस्टिवल से ठीक पहले आई है, ग्राहक जिसका लाभ 28 अगस्त तक उठा सकेंगे.

ऐसे में अगर आप खुद के लिए कम कीमत में कोई 5G Smartphone तलाश रहे हैं, तो ये स्मार्टफोन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. तो आइए आपको बताते हैं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट स्मार्टफोन के बारे में सबकुछ.

इसे भी पढ़ें :आयुष चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

Realme Narzo 30 5G के 4GB + 64GB की भारत में कीमत

Realme Narzo 30 5G स्मार्टफोन के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये तय की गई है. जबकि 6GB+128GB वैरिएंट कीमत 15,999 रुपये है. नए स्टोरेज वेरिएंट की बिक्री 24 अगस्त से रियलमी इंडिया की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर 24 अगस्त से शुरू होगी. इसे रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.

आपकी जनकारी के लिए हम आपको बता दें कि कल यानी 24 अगस्त से ही रियलमी डॉट कॉम पर Realme Fan Festival 2021 Sale का भी आगाज हो रहा है.

इसे भी पढ़ें :पुरी जगन्नाथ मंदिर भक्तों के लिए खोला गया, जानें किस-किस दिन कर सकते हैं दर्शन

Realme Narzo 30 5G specifications

Realme Narzo 5G में 6.5-इंच का फुल HD + डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है. स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर के तौर पर शामिल किया गया है. इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Realme Narzo 30 5G में 5,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : हाईकोर्ट ने पुलिस नियुक्ति में आदेश का पालन नहीं करने पर गृह सचिव को भेजा अवमानना का नोटिस

Realme Fan Festival 2021

कंपनी ने अपने Realme फैन फेस्टिवल 2021 की भी घोषणा की है, जो कल 24 अगस्त से शुरू होगा. Realme X3 Superzoom, Realme X7 Pro 5G, Realme X7 Max 5G, Realme X7 5G, Realme 7 Pro, Realme 8 5G, और अन्य स्मार्टफोन पर भारी छूट दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें :स्वास्थ विभाग ने बिना सैम्पल और जांच किये भेज दी एंटीजन टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button