
Patna: बिहार में ज़हरीली शराब पीकर होने वाली मौतों पर मुआवज़ा देने से इनकार करते आए सीएम नीतीश कुमार के रुख़ में तब्दीली आई है. सोमवार को उन्होंने कहा कि ज़हरीली शराब पीने से मरने वालों के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. ये मदद सीएम रिलीफ फंड से दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें: साइबर अपराधियों के निशाने पर बीएलओ, AnyDesk App इस्टॉल करने के लिए भेज रहे हैं लिंक, डीसी ने किया आगाह
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ”अब तक ज़हरीली शराब से जितने लोग मारे गए हैं उनके परिवारों को आर्थिक मदद दी जाएगी.” हाल में मोतिहारी में ज़हरीली शराब पीने से हुई संदिग्ध मौतों के बाद इसका ऐलान किया है. सीएम ने कहा, ”राज्य में उन्होंने शराबबंदी के काफी प्रयास किए. एक लंबा कार्यक्रम चला. इसके बावजूद ज़हरीली शराब से होने वाली मौतें दुखद है. जब भी ऐसी मौतें होती हैं उन्हें तकलीफ होती है. लिहाजा उन लोगों की मदद की जाएगी.”




