
Dhanbad : लॉकडाउन-4 में जो छूट मिली है, उसमें शराब दुकानों को खोलने पर छूट दी गयी है. प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण शराब की बिक्री के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. लेकिन बुधवार को दुकान खुलते ही जो नजारा दिखा, वो बड़े खतरे को न्यौता दे रहा था.
शराब दुकान के बाहर बुधवार को भारी भीड़ लग गयी. सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिए सभी शराब दुकानों के बाहर इंतजाम तो किये गये हैं. लेकिन भीड़ इतनी हो गयी कि वो इंतजाम भी कम पड़ता दिख रहा है. इसलिए दुकानों के पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है.
इसे भी पढ़ें – इस बरसात भी झेलनी पड़ेगी सीवरेज-ड्रेनेज की समस्या, फिर नये सिरे से बनाया जायेगा डीपीआर
तोपचांची में जिला प्रशासन के आदेश के बाद ही खुली दुकानें
तोपचांची के कुछ स्थानों पर ज्यादा भीड़ होने के कारण पुलिस ने शराब की दुकानों को जिला प्रशासन के आदेश के बाद ही खोलने का निर्देश दिया है. क्योंकि इन दुकानों के आगे भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गयी है. कुछ लोगों ने शराब के लिए दो-तीन लोगों को लाइन में लगा दिया. ताकि अधिक से अधिक शराब खरीदी जा सके. इनमें ऐसे लोग भी हैं, जो शराब की कालाबाजारी का काम भी करते हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर रही है.
इसे भी पढ़ें – #CycloneAmphan का असरः पश्चिम बंगाल व ओड़िसा कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, झारखंड में भी असर
लॉकडाउन के पहले दिन से ही कर रहा शराब दुकानें खुलने का इंतजार
वहीं सुबह-सुबह शराब खरीदने आये लोगों ने बताया कि वे लॉकडाउन के पहले से ही शराब की दुकानें खुलने का इंतजार कर रहे थे. शराब की खरीदारी करने चंदन नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि शराब की दुकानें बंद होने के कारण उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
क्योंकि हर दिन रात के समय उसे शराब चाहिए. इसलिए वह लॉकडाउन के पहले दिन से ही शराब की दुकानें खुलने का इंतजार कर रहा था.
इसे भी पढ़ें –मनरेगा में घोटाला करने वाले को बचा रहा चतरा प्रशासन, कार्रवाई के नाम पर हो रही है खानापूर्ति




