Khas-KhabarNational

#CycloneAmphan का असरः पश्चिम बंगाल व ओड़िसा कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, झारखंड में भी असर

NW Desk: कोरोना कहर और लॉकडाउन के बीच सुपर साइक्लोन अम्फान के पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट से टकराने की संभावना है. अम्फान के ओड़िशा के करीब पहुंचने के साथ ही कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गयी है और तेज हवाएं चल रही हैं. पश्चिम बंगाल के भी कई इलाकों में भारी बारिश शुरु हो गई है. जबकि झारखंड में बादल छाये हुए हैं. सुबह से कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होने लगी है.

इसे भी पढ़ेंःआज दस्तक देगा #SuperCyclone “अम्फान”, जानें झारखंड में कितना होगा इसका असर

माना जा रहा है कि अम्फान तूफान पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के तटों से टकराएगा तो उस वक्त तूफान की रफ्तार 200 किमी प्रतिघंटा हो सकती है. चक्रवात के खतरे को देखते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 8 राज्यों ने पूरी तैयारी कर ली है.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 10.30 बजे तक अम्फान तूफान ओडिशा के पारादीप से 120 किमी दूर था. दोपहर बाद यह प. बंगाल-बांग्लादेश के तट पर दीघा (प. बंगाल) और हटिया द्वीप (बांग्लादेश) के नजदीक पहुंचेगा. भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस दौरान बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश होगी और समुद्र में चार-पांच मीटर ऊंची लहरें उठेंगी.

प. बंगाल-ओडिशा में हाई अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा में काफी रफ्तार में आगे बढ़ रहा है. अनुमान है कि साइक्लोन की गति अभी और बढ़ेगी. चक्रवाती तूफान अम्फान बुधवार दोपहर तक पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हादिया में टकरा सकता है. ऐसे में इन राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaOutbreak: देश में पिछले 24 घंटे में 5,611 नये मामले, मरने वालों की कुल संख्या पहुंची 3,303

ओडिशा में ये तूफान पुरी, कटक, खोरड़ा, मयूरभंज, भद्रक, जाजपुर, बालासोर, जगतसिंहपुर, केंद्रपा में असर डालेगा. इस दौरान तेज बारिश की संभावना जताई गई है. जबकि बालासोर, जाजपुर, मयूरभंज और भद्रक जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. तूफान के खतरे को देखते हुए ओडिशा में 1704 कैम्प बनाए गए हैं. साथ ही 1,19,075 लोगों को तटिए इलाके से दूर ले जाया गया है.

वहीं पश्चिम बंगाल की बात करें तो नॉर्थ 24 परगना, ईस्ट मेदिनीपुर, दीघा में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही हावड़ा, कोलकाता, हुगली और इसके आसपास के इलाकों में अम्फान तूफान के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है.

कोलकाता आइएमडी का कहना है कि चक्रवात अम्फान दीघा से 177 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है. दीघा तट से टकराने के बाद, यह उत्तर पूर्व के कोलकाता के करीब जाने की संभावना है. इस दौरान, हवा की गति लगभग 155-165 किमी प्रति घंटा होती है. साथ ही 21 मई की सुबह तक चक्रवात के रूप में इसकी तीव्रता बरकरार रहने की संभावना है.
अम्फान ओडिशा समेत तट से सटे 8 राज्यों में तबाही मचा सकता है. इसके मद्दे नजर बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है.

अम्फान का दिख रहा असर

अम्फान को सदी का सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है. तट की ओर बढ़ने के साथ-साथ इस रफ्तार भी बढ़ रही है. रफ्तार जितनी ज्यादा होगी, तबाही उतनी अधिक होगी.

साइक्लोन अम्फान का असर ओडिशा में सुबह के करीब 4:30 बजे से ही दिखने लगा है. कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. सड़कों पर पेड़ गिर रहे हैं. बालासोर के चांदीपुर में तेज हवाएं बढ़ चली हैं. तट पर हलचल दिखने लगी है.

ओडिशा के भद्रक में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में करीब 2:30 बजे के आसपास चक्रवात ओडिशा के तट से टकराएगा.

इसे भी पढ़ेंःकोयला कारोबारी और चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में ढुल्लू महतो को मिली जमानत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button