
New Delhi: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी और हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसा है. सोमवार को नियामक संस्था ने नीरव की करोड़ों की विदेशी संपत्तियां कुर्क कर लीं. नीरव ने हॉन्ग-कॉन्ग, अमेरिका, ब्रिटेन और स्विजरलैंड में कई जगह पर संपत्तियां बना रखी थीं.
इसे भी पढ़ेंः सरकारी बैंकों ने चार साल में वसूले 44,900 करोड़, 316,500 करोड़ बट्टे खाते में डाले
मीडिया में मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी ने तकरीबन 637 करोड़ रुपए की जूलरी और बैंक खाते भी अटैच कर लिए गए हैं. वही 22.69 करोड़ रुपए के हीरे के गहने वापस लाए जा रहे हैं.
637 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच
मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी ने जो संपत्ति अटैच की है, वो नीरव मोदी और उसके परिवार के सदस्यों की है. इनमें नीरव की न्यूयॉर्क में स्थित करीब 216 करोड़ रुपए की दो अचल संपत्तियां भी शामिल हैं. इसके अलावे नीरव मोदी के 5 विदेशी बैंक खाते भी अटैच किए गए. जिनमें 278 करोड़ रुपए की रकम जमा है. हॉन्गकॉन्ग से 22.69 करोड़ रुपए की डायमंड ज्वेलरी को भारत लाया गया है. साथ ही मुंबई में 19.5 करोड़ रुपए की वैल्यू का एक फ्लैट अटैच किया गया है.
इसे भी पढ़ेंःसोने की चमक बढ़ी, चांदी भी चमकी




