Education & CareerJharkhandRanchi

संपन्न हुई 9वीं बोर्ड की परीक्षा, दूसरे दिन सामाजिक विज्ञान और अन्य विषयों की हुई परीक्षा

Ranchi : झारखंड अद्यिविद्य परिषद् की ओर से आयेाजित नौंवी बोर्ड की परीक्षा गुरुवार को खत्म हुई. दो दिनों की परीक्षा शांतिपूर्ण रही. रांची जिले में 34379 छात्रों ने परीक्षा दी. दूसरे दिन सामाजिक विज्ञान और संस्कृत, उर्दू समेत अन्य एडिशनल विषयों की परीक्षा ली गयी. दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिला में नौंवी बोर्ड परीक्षा के लिए 87 केंद्र बनायें गये थे. जहां परीक्षा अच्छे से संपन्न हुई. उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए पहले से सारी तैयारियां कर ली गयी थी. वहीं नौंवी के छात्रों का केंद्र उन्हीं स्कूलों में दिया गया था, जहां 10वीं के छात्रों की परीक्षा ली जायेगी. इस दौरान यह भी ध्यान रखा गया कि परीक्षा केंद्र स्कूल के निकट हो.

फीकी थी हंसी

दूसरे दिन की सामाजिक विज्ञान और संस्कृत समेत अन्य विषयों की परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया ओएमआर से काफी परेशानी हुई. अधिक समय रहता नहीं है और 50 सवालों का जवाब एक घंटे में देना होता है. जिससे काफी परेशानी हुई. कुछ छात्रों ने कहा कि एक सही जवाब देने के कारण काफी सोच समझ कर टीक लगाना था, ऐसे में समय काफी लगा. सवाल अंग्रेजी और हिंदी दोनों में पूछी गयी थी.

राज्य भर में 937 केंद्र बनें

झारखंड अद्यिविद्य परिषद् की ओर से राज्य में 937 केंद्र बनायें गये थे. जिसमें कुल 4,04,417 छात्रों ने परीक्षा दी. पूर्व से ही जैक ने केंद्रों को निर्देश दिया था कि केंद्र में किसी तरह की अभद्रता नहीं होनी चाहिए, साथ ही छात्रों की समस्याओं का ध्यान रखा जाये. जिससे परीक्षा सुगम हो सके. दो दिनों की परीक्षा के लिए पूर्व से ही प्रश्‍न पत्र और ओएमआर सीट स्कूलों में पहुंचा दिया गया था. जिससे पढ़ने के लिए छात्रों को पंद्रह मिनट का अधिक समय दिया गया.

Related Articles

Back to top button