JharkhandPalamu

पलामू : 42 टॉपर छात्र-छात्राओं को एसपी एवं उनकी पत्नी ने किया सम्मानित, विद्यार्थियों ने बताया अपना लक्ष्य

Palamu : पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के आमंत्रण पर सोमवार को तकरीबन 42 छात्र-छात्राएं एसपी कोठी पहुंचे और प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया. यहां पहुंचे बच्चों ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षाओं में अच्छा परीक्षाम दिया है. जिले के सभी प्रखंडों से टॉपर बच्चों का जुटान एसपी कोठी में हुआ. इस समारोह ने कोठी की रौनक बढ़ा दी.

इस पूरे समारोह के एक-एक क्षण पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा उनकी पत्नी कंचन सिंह एवं प्रचार्य पद से सेवानिवृत हुई पुलिस अधीक्षक की माता ने बच्चों के साथ बिताए. यहां बच्चों को प्रशिस्त पत्र के साथ-साथ पौधा भी उपहार स्वरूप दिए गए.

बच्चों की हौसला अफजायी करते हुए एसपी ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत जरूरी है. उन्होंने बच्चों से वार्षिकी बनाने को कहा. एसपी ने बच्चों को बताया कि पूरे साल को दो भाग में बांटकर आधे भाग में सिलेबस कम्पलीट करें और शेष बचे भाग में रिवीजन का काम करें. इससे सफलता आपके कदमों को चुमेगी.

इसे भी पढे़ं:20 सालों में 3 फीसदी आदिवासी भी नहीं बन सके हैं इंजीनियर

बच्चों संग खाया खाना

एसपी कोठी में आयोजित समारोह के पश्चात बच्चों के लिए स्वरूची भोजन की व्यवस्था की गयी थी. इस स्वरूची भोजन में बच्चों ने बड़े चाव से भाग लिया. यहां पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बच्चों के लिए पूरा मेनू तैयार किया गया था.

इस पूरे शाकाहारी मेनू में पुड़ी, मटर पनीर, फ्राई राइस, भिंडी मासाला, चाउमीन, गुपचुप, आइसक्रीम एवं दाल मखनी, पापड़ जैसे आइटम शामिल किए गए थे.

इसे भी पढे़ं:Jharkhand : रूपा तिर्की की संदिग्ध मौत मामले में सुनवाई टली, अंतरिम सुनवाई 11 अगस्त को

तरहसी की छात्रा बनना चाहती है शिक्षिका

एसपी से सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में तरहसी के टिकुलिया स्थित ज्ञानोदय उच्च विद्यालय की छात्रा रितिका कुमारी भी शामिल है. रितिका 95 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में टॉप रही है. बातचीत के दौरान रितिका ने कहा कि वह आगे चलकर शिक्षक बनना चाहती है. वहीं इसी विद्यालय के रूद्र प्रकाश वैद्य 94 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर था.

वह खेल के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहता है. विद्यालय के हेड मास्टर कमल देव सिंह ने बताया दोनों बच्चे शुरू से ही पढ़ने में मेधावी थे.

इसे भी पढे़ं:बिहार में पोस्टर विवाद पर बोले CM नीतीश कुमार, कुछ लोगों को छपवाने का शौक, JDU में कोई गुट नहीं.

Related Articles

Back to top button