
Palamu: पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा पुलिस को सड़क लुटेरों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. लुटेरों के गैंग के नौ सदस्य पुलिस के गिरफ्त में आए हैं. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी दीपक पांडेय ने बताया कि 20 दिसंबर की रात अपराधियों ने एक 18 चक्का ट्रॉली गढ़वा थाना क्षेत्र के रंका रोड में ओबरा के पास से लुट कर फरार हो गए थे. अपराधी ट्रेलर लूटने अशोका लीलैड चेचिस इंजन और बलेनो कार से पहुंचे थे. ओवर टेक कर ट्रेलर को लूट था. इस मामले में गढ़वा थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी.
लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम का गठन किया गया था. अपराधियों की जानकारी जुटाने में टीम लगी हुई थी. पुलिस टीम की त्वरित कारवाई से घटना में लूटे गए ट्रॉली और इंजन को रंका के जेपीएस लाईन होटल और लरकोरिया में इम्तियाज होटल के पास से बरामद किया गया था. छापामारी टीम ने घटना में शामिल गैंग के सभी नौ अपराधियो को अलग अलग जगहो से गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर लूट में प्रयोग किया गया बलेनो कार व अशोका लीलैंड के चेचिस इंजन को भी बरामद कर लिया है.
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों ने 26 अगस्त की रात रेहला-गढ़वा रोड बेलचम्पा के पास से एक ट्रॉली को लुटा था. लूटे गए ट्रॉली को बरामद करने के लिए एक टीम को राज्य से बाहर भेजा गया है. लूटे गए ट्रॉली का पहचान छिपाने के लिए चांडील के पास एक गैरेज में पेन्ट करा दिया गया है.
इस कांड में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को भी बरामद किया गया है. 18 चक्का ट्रॉली को लूटकर 17 लाख की ट्रॉली 5 लाख में दूसरे राज्य में बेच देते थे. दोनों ही लूट में प्रयोग किया गया अशोक लीलैंड का चेचिस शेरघाटी के रहने वाले बुटू यादव का है.
गिरफ्तार अपराधियों में गढ़वा के टंडवा का तैकीर आलम, शिरीया टोंगर का निशार अंसारी उर्फ छोटू, इम्माम अंसारी, परसवान का फिरदौश अंसारी, कदवन का सदरे आलम, पतिहारी का अलताफ अंसारी, बिहार के गया का बुटू यादव, पंकज कुमार यादव और पलामू के चौनपुर का शत्रुधन चौरसिया शामिल है.
छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मियों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीव मंडल, थाना प्रभारी बृज कुमार, संतोष कुमार, सुभाष कुमार पासवान, असफाक आलम, जर्नाधन राउत, अमित खन्ना, अनिमेष शांतकारी, विष्णुकांत, आकाश कुमार, अभिनाश कुमार, प्रदीप केशरी, प्रदीप यादव, अभिमन्यु कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.




