
Giridih: गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के बुके सेंटर दुकान से चोरी कर भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर धुनाई कर दी इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ा आरोपी चोर मो. सलाउद्दीन पचंबा थाना क्षेत्र के बिशनपुर मुहल्ले का रहने वाला है. लेकिन पूछताछ में इस आरोपी चोर ने कबूला कि यह बुके सेंटर के संचालक राजेन्द्र कुमार सुशील के कहने पर दीपावली पर पूरे दुकान की सफाई करने के साथ रंग-रोगन का भी काम किया था. इसी समय उसने पूरे दुकान की रेकी की. पूछताछ में सलाउद्दीन ने कबूला कि रेकी के बाद ही इसने दुकान में चोरी करने की योजना तैयार की. सोमवार की सुबह जब सलाउद्दीन दुकान से चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था तभी दो स्थानीय लोगों की नजर उसपर पड़ी, और दौड़ाकर उसको पकड़ लिया. इस दौरान हल्ला होते देख कई और लोगों की नींद टूटी, और स्थानीय लोगों ने उसकी पीटाई की इसके बाद पुलिस को सौंप दिया.
इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के बिगड़े बोल, कहा- जरूरत पड़े तो भाजपा कार्यकर्ताओं को पटक-पटक कर मारने का काम करो




