
Deoghar: बुधवार को कृषि मंत्री सह जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बादल पत्रलेख ने सारवां प्रखंड के लखोरिया गांव में 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. मौके पर उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य उपकेंद्र 15 वीं वित्त आयोग की राशि से किया जाएगा. इस केंद्र के बनकर तैयार हो जाने से क्षेत्र के नागरिकों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा. सरकार झारखंड के समुचित विकास व सर्वजन को सुविधा मुहैया उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ चली है. मौके पर उन्होंने सरकार के विकास योजनाओं की जानकारी व उससे होने वाले लाभ के बाबत बोलते हुए कहा कि सूखे की मार झेल रहे किसानों की चिंता करते हुए हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली झारखंड सरकार सूबे के सूखाग्रस्त घोषित 22 जिलों के किसान को 35 सौ रूपया प्रति किसानों को देगी. शिलान्यास समारोह में लखोरिया पंचायत के मुखिया रामकिशोर देव, रामनारायण देव, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राय, अनिल राउत, कमलाकांत झा, प्रमुख प्रतिनिधि त्रिपुरारी मंडल, विमल हाजरा, नाजीर अंसारी, रंजीत यादव, संवेदक सुबोध झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पाकुड़ में 566 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास




