JharkhandLead NewsRanchi

हो रही थी गरीबों के राशन की हकमारी, अब 55 हजार लोगों ने किया कार्ड सरेंडर

Ranchi : जिनके पास भरपूर पैसे हैं, पक्का मकान और गाड़ी भी है, वैसे लोग भी राशन कार्ड का लाभ उठा रहे थे. ऐसे 55 हजार 307 कार्डधारकों का पता पिछले दो सालों में लगा. खाद्य, सार्वजनिक वितरण विभाग ने 20 जनवरी, 2021 को (ज्ञापांक 160) एक अधिसूचना जारी कर बताया था कि किस श्रेणी के लोग कार्ड के हकदार होंगे. इसके बाद 3 मार्च को सूचना जारी करते कहा कि जो अयोग्य लाभार्थी हैं, वे स्वेच्छा से 30 नवंबर, 2021 तक अपना कार्ड सरेंडर कर दें. विभाग के इस आदेश के बाद 55307 अयोग्य लाभुकों ने कार्ड सरेंडर कर दिया. इनमें 2020-21 में 43267 और 2021-22 में 12,040 लाभुक शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : सुधा डेयरी के इंजीनियर का अब तक कोई सुराग नहीं, लोकेशन भी नहीं मिल रहा

आपके द्वार कार्यक्रम में भी सरेंडर करने की अपील

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायक सुदिव्य कुमार ने भी अयोग्य लाभुकों द्वारा कार्ड का लाभ उठाए जाने का मसला उठाया था. इसे रोकने और इसके लिए टास्क फोर्स गठित करने का सवाल रखा था. इस पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने बताया कि 5 नवंबर, 2021 से राज्य में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसमें भी अयोग्य लोगों को कार्ड सरेंडर करने को कहा जा रहा है. ऐसे कार्डधारकों की पहचान करने का काम भी लगातार जारी है जो वास्तव में इसके हकदार नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें : गया से कोलकाता जा रही महारानी बस पलटी, कई यात्री घायल

Related Articles

Back to top button