Crime NewsJharkhandRanchi

मुड़मा में 17 वर्षीय युवती के हत्या के विरोध में एनएच जाम

Ranchi: मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा की रहने वाली 17 वर्षीय युवती की हत्या कर शव को अपराधियों ने सड़क किनारे खेत में फेंक दिया. अपराधियों की गिरफ्तारी को मांग लेकर स्थानीय लोगों ने मुड़मा चौक एनएच 75 को जाम कर दिया. जाम की वजह से दोनों ओर से गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. पुलिस अधिकारियों के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद लोग माने और जाम समाप्त किया.

हत्या कर के खेत में फेंक दिया गया था शव 

मिली जानकारी के अनुसार मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा की रहने वाली 17 वर्षीय युवती की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर उसके शव को सड़क के किनारे खेत में फेंक दिया था. सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो लोग आक्रोशित हो गये और हत्या के विरोध में सड़क जाम कर दिया. जानकारों ने बताया कि युवती कल अपने सहेलियों के साथ घूमने निकली थी, लेकिन फिर घर नहींं लौटी. आज सुबह उसका शव मिला.

हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया 

युवती की हत्या अपराधियों ने किस वजह से की, इसका पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश और दर्शन का दावा, मंदिर के कपाट हुए बंद

Related Articles

Back to top button