
Gopalganj: जिले में नशेड़ी पति ने अपने बच्चों के सामने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद पति और परिजन तीन मासूम बच्चों को लेकर घर से फरार हो गया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के तिरविरवां गांव की है. मृतक महिला का नाम शोभा देवी है. जो मोतिहारी जिले के मलाही टोला गांव निवासी बच्चा यादव की पुत्री थी.
ये भी पढ़ें- JAMSHEPUR : यदि आप पेट में बननेवाली गैस से परेशान है तो यह जानकारी आपके लिए है, जानिये क्या कहते हैं आयुष चिकित्सक
परिजनों की माने तो मृतका का पति वीरेंद्र यादव शराब और स्मैक पीने का आदि था और नशे की हालत में हमेशा पत्नी से मारपीट करता था. देर रात अपने चार-पांच दोस्तों के साथ शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने छोटे-छोटे बच्चों के सामने ही पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने से शोभा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. हत्या के बाद आरोपी तीन बच्चों को लेकर फरार हो गया.
मृतका के मायकेवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. परिजनों ने मृतका के तीन बच्चों के साथ अनहोनी होने की आशंका जतायी है.वहीं सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया की बंद पड़ी 26 कंपनियां फिर से होगी चालू, लोगों को मिलेगा रोजगार




