
Ranchi: रिम्स ट्रॉमा सेंटर में बेड दिलाने के नाम पर 30 से 50 हजार रुपये मांगने की खबर न्यूजविंग में छापने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची पुलिस को दलाल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दलालों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार दलालों में फोन पर बात करने वाला मोहम्मद रियाज आलम, टुटु कुमार साव और ट्रामा सेंटर का वार्ड बॉय पवन कुमार सिंह शामिल है. तीनों से पूछताछ की जा रही है.
बता दें कि कोरोना काल में सक्रिय होकर काम करने वाले दलाल को जब एक मरीज के परिजन ने फोन कर बेड दिलाने की गुहार लगायी0 तो दलाल ने कहा कि ऑक्सीजन युक्त बेड के लिए 30 हजार देने पड़ेंगे, जबकि वेंटीलेटर के लिए 50 हजार. दलाल कह रहा था कि प्राइवेट हॉस्पिटल में अगर जाओगे तो चार से पांच लाख रुपये खर्च होंगे. रिम्स जैसी व्यवस्था कहीं और नहीं मिलेगी. दलाल ने कहा कि मरीज को एडमिट करने के बाद ही आपसे पैसा लिया जाएगा. मेरा आदमी ट्रॉमा सेंटर में खड़ा है. आप उससे संपर्क कीजिए. वो आपके मरीज को भर्ती करा देगा.
इसे भी पढ़ें – आपदा में अवसर तलाश रहे अस्पताल, वरदान हॉस्पिटल रातू ने 48 घंटा का बिल 1.28 लाख थमाया




