
Akshay Kumar Jha
Ranchi: न्यूज विंग 20 सिंतबर से लगातार शराब कारोबार में हो रहे धांधली के बारे सिरीज के जरिए खबरें प्रकाशित कर रहा है.अपनी खबरों में न्यूज विंग ने बताया कि कैसे रोजाना तीन करोड़ की अवैध वसूली शराब कारोबारी उत्पाद विभाग की मिलीभगत से कर रहे हैं. लेकिन उन्हें रोकने के लिए कोई आगे नहीं आता. न्यूज विंग ने बताया कि कैसे सेल्समैन को सैलेरी नहीं देकर चोरी करने का निर्देश दिया जाता है और एमआरपी से बढ़े दाम पर शराब बेचने की ट्रेनिंग दी जाती है. लगातार दो किस्त में खबर छपने के बाद उत्पाद विभाग के आला अधिकारी हरकत में आए और उत्पाद विभाग के सचिव विनय चौबे की अध्यक्षता में हाईलेवल मीटिंग की गयी. मीटिंग उन्हीं सभी विषयों पर चर्चा कर उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया, जिन्हें न्यूज विंग उजागर कर रहा था.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के शराब कारोबार में रोजाना हो रही ‘तीन करोड़’ की अवैध वसूली… विभाग, प्लेसमेंट एजेंसीस और दुकानकर्मी सब सेट (Part- 1)
क्या कहा सचिव विनय चौबे ने
राज्य में खुदरा शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा ताकि दुकान में शराब बिक्री के काम की निगरानी हो सके. इसके लिए जल्द आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है. यह निर्देश उत्पाद एवं मद्य निषेद विभाग के सचिव विनय चौबे ने गुरुवार को समीक्षा बैठक के दौरान दी.
श्री चौबे ने यह निर्देश दिया कि खुदरा शराब दुकानों में कार्यरत कर्मियों को समय पर मानदेय भुगतान सुनिश्चित की जाए. इसके लिए प्लेसमेंट एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए. समय पर मानदेय नहीं मिलने से कर्मियों द्वारा गड़बड़ी करने की संभावना रहती है. एमआरपी से अधिक राशि पर शराब की बिक्री पर रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया गया. सचिव ने कहा कि किसी भी स्थिति में तय दर से अधिक राशि नहीं ली जाए. इसे हर हाल में सुनिश्चित करें. इसके लिए दुकानों के बाहर कीमत से संबंधित डिस्प्ले बोर्ड लगाने को कहा. शराब की बिक्री में ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया. मिलावटी शराब पर रोक लगाने मांग के अनुरूप शराब के आपूर्ति खुदरा दुकानों से राशि वसूली करने वाली एजेंसी द्वारा काम में शिथिलता बरतने पर उसे पर दंड लगाने का निर्देश दिया गया. बैठक में उत्पादन आयुक्त फैज अक अहमद मुमताज, संयुक्त सचिव गजेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.




