
Ravi Aditya
Ranchi: वर्तमान मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को दूसरी बार एक्सटेंशन मिल सकता है. सूत्रों के अनुसार, केंद्र से इसकी हरी झंडी भी मिल गई है. फिलहाल सुधीर त्रिपाठी को दिसंबर तक का एक्सटेंशन मिला हुआ है. सूत्रों की मानें तो अगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें दोबारा एक्सटेंशन दिया जायेगा. इससे पहले पूर्व मुख्य सचिव एसके चौधरी को तीन महीने का एक्सटेंशन मिला था.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड के ODF का सच : 24 में मात्र 21 जिले ही हो सके हैं पूरी तरह खुले में शौच से मुक्त
पीएमओ की पसंद हैं सुधीर त्रिपाठी
सूत्रों के अनुसार, पीएमओ की पसंद सुधीर त्रिपाठी है. इससे पहले भी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सिंतबर को झारखंड आये थे, उसी दिन मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को एक्सटेंशन देने की पटकथा लिखा जा चुकी थी. पीएमओ में कार्यरत वरिष्ठ आइएएस अफसर नृपेंद्र मिश्रा से चर्चा होने के बाद सुधीर त्रिपाठी का एक्सटेंशन कंफर्म हुआ था. सत्ता के गलियारों में चर्चा यह भी है कि पीएमओ में कार्यरत वरिष्ठ आइएएस अफसर नृपेंद्र मिश्रा मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी के संबंधी भी हैं.
केंद्र में कई महत्वपूर्ण पद हो रहे हैं खाली
वहीं नवंबर-दिसंबर तक केंद्र में भी कई महत्वपूर्ण पद खाली हो रहे हैं. चीफ इंफोरमेशन कमिश्नर(सीआइसी) का 24 नवंबर को कार्यकाल समाप्त हो रहा है. नेशनल कमिश्न फॉर वूमन के भी पांच पद खाली हो रहे हैं. वहीं पीएन संकुल को डिफेंस कंट्रोलर जनरल बनाये जाने की संभावना है.
इसे भी पढ़ेंःपाकुड़ः डीसी के बॉडीगार्ड ने चेकिंग के दौरान ड्राइवर को जड़ा थप्पड़, एसपी ने किया सस्पेंड
फिलहाल सीएस रैंक के ये हैं अफसर
राजीव गौबा, राजीव कुमार, बीके त्रिपाठी, यूपी सिंह, अलका तिवारी, अमित खरे और एनएन सिन्हा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में हैं. वहीं राज्य में इंदू शेखर चतुर्वेदी, डीके तिवारी, सुखदेव सिंह, केके खंडेलवाल, एल खियांग्यते और अरूण कुमार सिंह सीएस रैंक के अफसर हैं.
इसे भी पढ़ेंःआदिवासी-मूलवासियों की सरकारी नियुक्ति में जानबूझकर छंंटनी की जाती हैः रामटहल चौधरी




